बीयर के साथ एक ऑटो रिक्शा को पुलिस ने किया जप्त

मांझी(सारण)। स्थानीय थाना पुलिस ने ब्लॉक मोड़ के पास से बीयर के साथ एक ऑटो रिक्शा को जप्त कर लिया। जबकि चालक फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस का दल गश्ती में निकली थी। तभी ब्लॉक मोड़ के पास संदेह होने पर एक ऑटो को रोक कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान मौके का लाभ उठा कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो से 252 पीस केन बीयर बरामद किया है। पुलिस दल में प्रभारी ददन राय, शिव शंकर दुबे आदि शामिल थे।