छपरा : पानापुर प्रखंड के मोरिया गांव स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाल दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया तथा देश भक्ति के गीत, कविता, स्पीच, डांस आदि प्रस्तुत किए। इस दौरान विद्यार्थियों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विद्यालय के निदेशक श्री घनश्याम कुमार ठाकुर ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं, बच्चों का नींव मजबूत करना बेहद जरूरी। इस मौके पर डॉ अमित कुमार, राकेश कुमार, राजू कुमार, रत्नेश कुमार भास्कर, दिपक कुमार तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।