तैयारी पर चर्चा,सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का लिया निर्णय

✍परवेज अख्तर/सिवान;

आंदर (सिवान) : प्रखंड के बरवां गुरुकुल परिसर में सोमवार को बिहार प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ अध्यक्ष सह प्राचार्य विजय प्रकाश पाठक
उर्फ ददन पाठक की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्राचार्य ने स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया। उन्होंने इसकी तैयारी में शिक्षकों एवं शिष्यों को जुट जाने का आह्वान किया। साथ ही गुरुकुल समेत आसपास की सफाई आदि पर विशेष बल दिया। बैठक में मृत्युंजय मिश्रा, विनय तिवारी, नीरज तिवारी, पवन कुमार, हरे कृष्ण तिवारी, त्रिपुरारीनाथ तिवारी सहित दर्जनों गुरु एवं शिष्य उपस्थित थे।