
‘अनुभव जिंदगी का’ वाट्सअप ग्रुप के तत्वावधान में गोष्ठी आयोजित, “शिक्षा के विकास में हमारी भूमिका” पर हुयीं परिचर्चा
मांझी(सारण) : सरकार समाज तथा शिक्षक के बीच समन्वय स्थापित करके ही क्षेत्र में शिक्षा का विकास सम्भव है। शनिवार की शाम स्थानीय नरपलिया बाजार स्थित टेक्निक़ा कान्वेंट इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने इस पर सहमति ब्यक्त की। सोशल मीडिया द्वारा संचालित अनुभव जिंदगी का वाट्सअप ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने “शिक्षा के विकास में हमारी भूमिका” पर गहन चिंतन मनन किया। सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी तथा अभिभावकों की उदासीनता को बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।

सदस्यों ने खासकर उत्तर प्रदेश से आने वाले शिक्षकों व महिला शिक्षकों की समय सारणी में सुधार लाने तथा विद्यालय ब्यवस्था में ब्याप्त गड़बड़ी दूर करने के लिए पदाधिकारियों को एक माह का अल्टीमेटम दिया। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि यदि शिक्षा को दुरुस्त करने में कोताही बरती गई तो उक्त वाट्सअप ग्रुप उड़ाका दल का गठन कर मनमानी पर अंकुश लगाएगा। गोष्ठी को ग्रुप एडमिन मनोज कुमार सिंह के अलावा टी एन सिंह विजय सिंह तारकेश्वर नंद तिवारी ओम प्रकाश गुप्ता अरविंद शर्मा खुर्शीद अहमद जितेन्द्र सिंह प्रयाग साह जगमोहन चौहान तथा बबलू कुमार आदि ने सम्बोधित किया। इस मौके पर कॉन्वेंट के प्रबंधक फैज अहमद फैज ने ग्रुप एडमिन मनोज सिंह को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।




Recent Comments