मकेर (सारण)। मंगलवार की सुबह मकेर चांदनी चौक पर एक ट्रक के चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृत युवक पंकज कुमार मकेर सोनार टोली निवासी था जो सुबह टहल कर घर आ रहा था कि अहले सुबह एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई ।घटना की सूचना मिलते ही मकेर पुलिस उक्त युवक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया ।घटना की जैसे ही जानकारी प्राप्त हुई परिजनों ने रोदन क्रन्दन करने लगे  फिलहाल गांव में इस असामयिक मृत्यु से लोगो ने अफशोस जाहिर किया है।