बीगोद पुलिस की प्रभावी कार्यवाही,240 किलो ,डोडा चुरा ओर पकडा 
दिलीप मेहता
मांडलगढ़ 9 अप्रैल। जिला पुलिस के टाईगर व ब्रेवो प्रदीप मोहन शर्मा व गोपालस्वरूप मेवाडा की जोडी का खोफ मादक पदार्थ तस्करो पर भारी पडता दिखाई दे रहा है । मध्यप्रदेश की सीमा व बेंगु क्षेत्र से जुडा होने के कारण तस्कर इसी रास्ते से अफीम व डोडाचुरा की तस्करी करते हे । इसी क्रम में रात्री को गस्त व नाकाबंदी के दोरान बीगोद थाना प्रभारी महावीर मीना ने एक गाडी को रोका और तलाशी में 240 किलो डोडा चुरा पकडने में सफलता प्राप्त की है । मांडलगढ़ सर्किल में बीगोद पुलिस रोजाना नाकाबंदी व गस्त में सक्रिय रह कर कार्य कर रही है ओर इसका फल भी इनको मिल रहा है । पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्रसिंह नैन के नेतृत्व में जीवाखेडा चोराहे के पास से पुलिस थाना बीगोद को डोडाचुरा पकडने में सफलता मिली है । जिला पुलिस के प्रभावी निर्देशन में बीगोद पुलिस के थानाप्रभारी महावीर मीना की सुझबुझ से आज यह सफलता मिली है ।  इस संबध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है ।