सारण :दो दिनो के बंदी के बाद खुले बैंक मे लिंक नहीं , ग्राहको मे निराशा
#बैंक ऑफ इंडिया और इलाहबाद बैंको ने आये ग्राहको का दिनभर किया खराब

मढौरा /सारण
स्थानीय मुख्यालय शहर के बैंक ऑफ इंडिया और इलाहबाद बैंक के कार्यशैली में लिंक नहीं रहना आम बात हो गयी है । प्रायः छुट्टी के बाद खुलने पर एक दो दिन लिंक नहीं रहना आम होते जा रहा है । सोमवार को हुआ भी वही जो पहले से होते आ रहा है । दो दिनो के बंदी के बाद दौड़े दौड़े आये ग्राहक लिंक नहीं रहने से जिस पांव आये उसी पांव शाम को घर बैरंग लौट गये । बैंकों ने पूछा-पूछी से ऊब दोपहर बाद लिंक नही रहने का बोर्ड लटका दिया । जिससे इंतजार कर रहे ग्राहको को निराशा हुई । मढौरा के एसबीआई सहित कुछ नये शाखा खोले बैंको ने अपनी वी-सेट के जरिये काम किया । फिर भी पुराने से स्थापित बैंक ऑफ इंडिया और इलाहबाद बैंक ने अपनी ग्राहको को बेहतर सुविधा की बात नहीं सोचकर लिंक नही रहने से कार्य बाधित को ईश्वरीय प्रकोप मान ग्राहको को समझा वापस करते रहते है । मैनेजर इस बाबत हमेशा लिंक ठीक हो जाने पर कार्य करने का आश्वासन दे टाल जाते है ।




Recent Comments