लौरिया संवाददाता प्रफुल्ल तिवारी की रिपोर्ट :-
थाना क्षेत्र के दुबौलिया गाँव  निवासी   शंभू चौबे उम्र ४३ वर्ष  की  मृत्यु पत्नी ममता को आग से बचाने के क्रम में हो गई । बतादेकि पत्नी ममता देवी उम्र ३५ वर्ष बुधवार की रात्रि ९:३० बजे खाना बनाने रसोई घर में गईं। ज्योंही माचिस की तिल्ली जलाई अचानक आग लग गई,  और पत्नी आग से जलने लगी,  यह देखते ही पति शंभू चौबे से बर्दाश्त नहीं हुआ, और वह आग से जल रही पत्नी को बचाने का प्रयास करने लगा । पत्नी को तो बचा लिया लेकिन स्वयं बुरी तरह झुलस गया । हल्ला-हंगामा सुनकर आसपास के लोग आनन फानन में बेतिया सदर हास्पिटल ले गये जहाँ  इलाज के दौरान श्री चौबे की मृत्यु हो गई । इस आग से पत्नी भी अधजली हो गई है  । इस परिवार में दो बच्चे एवं एक बच्ची है ,जिनका रो रोकर बुरा हाल है ।