बेटी से मिलने आई महिला को बंधक बना तीन दिन तक किया दुष्कर्म
राकेश फौजदार
भरतपुर 8 अप्रेल। राजस्थान में भरतपुर के भुसाबर थानान्तर्गत मैनापुरा गांव में एक बिबाहिता को बंधक बनाकर तीन दिनों तक दुष्कर्म किये जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि पीड़िता को करौली में हिंडौनसिटी के कटकड़ बस स्टैण्ड से अगुबा किया गया था इसलिए हिण्डौनसिटी के सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।थाना प्रभारी चन्द्रभान सिंह ने बताया कि पीड़िता 5 मार्च को कटकड़ गांव में अपनी पुत्री के ससुराल में आई थी इस दौरान कटकड़ बस स्टैण्ड पर पीड़िता को पड़ोसी रूप सिंह जाटव मिल गया जिसने एक थड़ी पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया।बेसुध होने पर आरोपी उसे भुसावर के मेनापुरा गांव में ले गया जहां एक मकान में तीन दिन तक महिला को बंधक बना दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे जैसे ही मौका मिला वह किसी प्रकार घर से बाहर निकल आई और एक युवक से पति को सूचना देने के लिए मदद मांगी।युवक ने अपने मोबाइल से पीड़िता के पति को सूचना दी जिसके बाद पीड़ित महिला का पति गांव पहुंचा और महिला को लेकर आया।




Recent Comments