
हाजीपुर। जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली के भगवानपुर प्रखंड में मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि कुछ दिन पहले की घटना है जिसमें महिला अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार हुआ है, वहाँ पिछले 5 सालों से हजारों ट्रक रोज फंसे रहते हैं और हर दिन प्रति ट्रक 12 हजार से 15 हजार रुपये लिया जा रहा है। ये पैसा ऊपर से नीचे तक जा रहा है। कोई भी सरकारी अधिकारी 5 सालों तक अकेले ये काम नहीं कर सकता है। कोईलवर से लेकर यूपी तक पूरा रोड जाम रहता है। आम लोगों ने उस पर चलना ही छोड़ दिया है। धूल और प्रदूषण के कारण हाईवे के आस पास के गाँव में दमा और टीबी के मरीज बढ़ गए है और ये जाम की स्थाई समस्या बन गई है।




Recent Comments