
छपरा. पूरी दुनिया में आतंक का पर्याय बना कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिले के सदर अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड का नगर विधायक डॉ सी एन गुप्ता तथा विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव ने जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को साफ-सफाई के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि वहां सबकुछ ठीक था।इस दौरान चिकित्सक भी ड्यूटी पर मौजूद थे।विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने बताया कि कोरोना को लेकर अस्पताल की व्यवस्था का मुआयना करने के लिए वह वहां पहुंचे हुए थे। ताकि, यह देख सकें कि अस्पताल में चिकित्सक एवं दवा की व्यवस्था मौजूद है कि नहीं।उन्होंने बताया कि वहां सबकुछ चुस्त-दुरुस्त मिला। हालांकि, उसके बाद भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर झा के अलावा अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.रामएकबाल प्रसाद एवं राजेश्वर प्रसाद मौजूद थे।




Recent Comments