
छपरा
यूनाइटेड फोरम आफ बैक यूनियन के आह्वान पर आयोजित सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैको के कर्मचारी व अधिकारी ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी स्टेट बैंक मुख्य शाखा, सेन्ट्रल बैक, पंजाब नैशनल बैंक, इन्डियन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा सहित नगरपालिका चौक पर प्रदर्शन किए और बैंको के निजीकरण विरोधी नारे लगाए।
प्रदर्शन का नेतृत्व मनोज कुमार सिंह उप महासचिव पंजाब नैशनल बैंक ईम्पलाई यूनियन बिहार तथा सहायक सचिव बिहार प्रोविंसियल बैंक ईम्पलाई एसोसिएसन बिहार, जयशंकर प्रसाद, एस एन पाठक पंकज शर्मा, अरूण कुमार, सुमित कुमार, आर आर प्रदीप,शर्मीला,सारिका कुमारी, कुमार शशिभूषण, सुनील कुमार, राहुल राणा, नागेन्द्र कुमार वर्मा, मनोज ठाकुर, अविनाश कुमार, संजीव कुमार, मनोज कुमार राय,भूपेश कुमार राय,राधाकृष्ण सिहं, गणेश सिंह,दुर्गेस सिहं, सोनालाल साह, राम मोहन शर्मा,ज्योतिश पाण्डेय, सतीश कुमार सिंह,भुपेश कु राम, आर एन पाडण्डे तथा एटक के अजय कुमार सिंह आदि ने किया।
बिहार प्रोविंसियल बैंक ईम्पलाई एसोसिएसन के मनोज कुमार सिंह एव उमेश सिहं ने हड़ताल को सफल बताया। कल भी हड़ताल जारी रहेगा।




Recent Comments