समस्तीपुर:बाइक सवार दंपत्ति को ट्रक ने कुचला, महिला की मौत

##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
मुफ्फसिल
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर बाईपास एफसीआई गोदाम के निकट, जहां रोसड़ा के तरफ से आ रहे बाइक सवार दंपत्ति को ट्रक ने कुचल डाला। हादसे में महिला की मौत हो गई वहीं उसका पति गंभीर रूप से घायल हैै। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा समस्तीपुर-रोसड़ा मार्ग को एफसीआई गोदाम के पास जाम कर दिया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।