
मशरक. राजकीयकृत उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मशरक की छात्रा नेहा कुमारी ने 441 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा से औरों को पीछे छोड़ दिया । मशरक गलिमापुर निवासी मनोज राय की पुत्री नेहा विद्यालय में बी सेक्शन की छात्रा के रूप में पढाई के साथ युको क्लब एवं विद्यालय की अन्य गतिविधियों में बेहतर करते हुए बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त किया । बैंक पीओ बनने की बात कह नेहा ने अपनी सफलता के लिए निरन्तर परिश्रम के साथ परिजन , निजी कोचिंग के शिक्षक एवं विद्यालय शिक्षक का सहयोग बताया । विद्यालय प्रधान अरुण बरनवाल , वर्ग शिक्षक संजय कुमार सिंह , शिक्षक विजय कृष्ण त्रिपाठी ,परिजन स्टेशन अधीक्षक मशरक जंक्शन दिनेश्वर राय सहित अन्य ने बधाई दी है । हालांकि विद्यालय की छात्रा गलिमापुर गाँव की ही सुमन कुमारी ने 434 अंक , धनौती की रिशु कुमारी ने 417 अंक के अलावे राष्ट्रीय स्कूली हैंडबॉल में पदक प्राप्त करने वाली मुस्कान कुमारी ने परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है । लोकमान्य उच्च विद्यालय कुदरिया राजपट्टी के छात्र मुस्ताक आलम ने 439 अंक तो महंथ प्रयागदास उच्च विद्यालय खैरनपुर से जितेंद्र सिंह की पुत्री रितिका कुमारी ने 423 अंक प्राप्त कर अपने प्रतिभा का परचम लहराया है ।





Recent Comments