अमनौर(सारण)।वाल्मीकि नगर बराज से चार लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन बाढ़ के खतरे को लेकर अलर्ट मुड में दिखाई दे रही है. शनिवार को अमनौर सीओ मृत्युंजय कुमार ने अंचल क्षेत्र से जुड़े सारण तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे जहां तटीय इलाकों का जायजा लिया.  जिसमें कुआरी,परशुरामपुर,मकसूदपुर, मधुबनी आदि गांव स्थित तटबंध के निचले किनारो में बसे लोगो से रूबरू होकर उन्हें उच्चे स्थलों पर चले जाने की बात कही . सीओ मृतुन्जय कुमार ने बताया कि अमनौर से जुड़े सारण तटबंध  बिल्कुल ही सुरक्षित है. पानी बढ़ने के बावजूद भी तत्काल कोई खतरा नही दिखाई दे रहा है. जल स्तर बढा है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर माइकिंग कराया गया है. लोगों को सावधान किया गया है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस बाबत बताया गया है कि कोई समस्या हो तो तुरंत अवगत कराये. चौकीदार व कर्मी को नियुक्त कर दिया गया है.इधर तटबंध के निचले इलाकों के लोगों में  गंडक नदी के जल स्तर बढ़ने से भय का वातावरण बना हुआ है.वहीं तटबंध के निचले इलाके के लोग  उचें स्थानों पर जाने की बात कर रहे हैं.