साढ़ा ढ़ाला आरओबी से वन-वे की व्यवस्था शुरू
छपरा। छपरा बस स्टैंड में जाने वाली गाड़िया अब आरओबी के नीचे से वन-वे होकर यू-टर्न लेकर बस अड्डे जाएंगी। जिससे जाम से निजात मिलेगी।पूर्व में एक ही रास्ते के कारण बस स्टैंड से निकलने एवं जाने वाली गाड़ियों से आरओबी में ट्रैफिक जाम को बढ़ाजाता था.
जिले वासियों को जाम से निजात दिलाने हेतु जिला पदाधिकारी सारण डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे ने साढ़ा डाला आरओबी से वन-वे की व्यवस्था शुरू करवाई है ।इस व्यवस्था के तहत बस स्टैंड में जाने वाली गाड़ियां अब आरओबी के नीचे से वनवे होकर यू-टर्न होकर बस अड्डे पहुंचेगी ।पूर्व में एक ही रास्ते के कारण बस स्टैंड से निकलने एवं जाने वाली गाड़ियों से आरओबी में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ जाती थी। अब इस नई व्यवस्था से आम लोगों को काफी राहत होगी।





Recent Comments