नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में लोग सड़कों पर तिरंगा ले उतरे
◆भारत नव निर्माण समिति की इस रैली में भाजपा नेताओं ने लिया भाग
◆ लोगों ने जुलूस निकाल शहर में एनआरसी के समर्थन में लगाये नारे
परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान. भारत नवनिर्माण समिति के द्वारा आयोजित सोमवार को अपराह्न एक बजे से गांधी मैंदान से शहर में नागरिकता संशोधन अधिनियम एवं सीएए के समर्थन में एक विराट रैली का आयोजन किया गया. विराट रैली का नेतृत्व भारत नवनिर्माण समिति के संयोजक भगवान सिंह सह संयोजक प्रभात सिंह ने किया. रैली में हजारों की संख्या में विभिन्न संगठनों एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के लोग शामिल हुए. इस रैली को भारतीय जनता पार्टी एवं इसकी अनुषांगिक संगठनों के कार्यकताओं व नेताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. अपने-अपने हाथों में तिरंगा एवं भगवा घ्वज लिये लोगों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में शांतिपूर्ण ढंग से नारे लगाते हुये शहर का भ्रमण किया. भारत नवनिर्माण समिति के संयोजक भगवान सिंह ने कहा कि नागरिक संशोधन अधिनियम, एनआरसी राष्ट्र हित-देश हित में है. उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश के गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने नागरिक संशोधन अधिनियम को लागू करने में शिथिलता बरती थी. उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत देश के नागरिकों को नागरिकता देने की है न कि किसी समाज से नागरिकता छीनने की. वहीं भारत नवनिर्माण समिति के सह संयोजक प्रभात रंजन ने कहा कि विराट रैली के माध्यम से हम देश के सभी नागरिकों को नागरिक संशोधन अधिनियम विधेयक पर पूर्ण विचार करने का एवं अधिनियम को समझने के बाद ही उस पर कोई विचार प्रकट करना चाहिए. विधेयक में भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख इसाई, जैन पारसी एवं बौद्ध धर्म के मानने वाले शरणार्थियों को भारत की नागरिकता ´प्रदान की जाएगी. इस कानून से हिंदुस्तान के किसी भी नागरिक को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए. नागरिक संशोधन अधिनियम एनआरसी के समर्थन में विराट लोगों का समर्थन देश हित में लिए गए निर्णय की बात कहता है¯
इस रैली में सैकड़ों की संखा में नागरिकों ने हिस्सा लिया शांति मार्च में विधायक व्यास देव प्रसाद, विधायक करणजीत सिंह, एमएलसी टुन्ना पांडे, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, जदयू नेता अजय सिंह, पूर्व विधायक डॉक्टर देव रंजन, पूर्व विधायक रामायण मांझी, भाजपा नेता देवेश कांत सिंह, मनोज सिंह, प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह, रमाकांत पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे, प्रांत संपर्क प्रमुख रविंद्र पाठक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, नगर उपसभापति बबलू साह, किसान भाजपा उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, ´सुरेंद्र पासवान, मनोज राम, मिथिलेश यादव, प्रभु नाथ यादव, महेश यादव, विजय चौधरी, अभिमन्यु सिंह पटेल, त्रिलोकी सिंह पटेल, राजू कुशवाहा, पवन सिंह, प्रांत संपर्क प्रमुख रविंद्र पाठक, मनोरंजन सिंह, राजीव रंजन पांडेय, प्रदीप कुमार रोज, हिन्दुत्वेंद्र उपाध्याय, पूनम गिरी, अर्चना सिंह, सुनील सिंह, राम प्रकाश शर्मा, अमित कु. सोनू, देवेंद्र गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, विनोद श्रीवास्तव, आदि थे. सहित हजारों की संख्या में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे. सुरक्षा को एसडीपीओ जितेंद्र पांडे, नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पड़ित, मुफस्सिल इंस्पेक्टर उमेश कुमार, बीडीओ रमेंद्र कुमार, एएसआई राजकुमार मिश्रा, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.
————-




Recent Comments