वजीरगंज(नवादा) प्रखंड क़े पुनावां गाँव स्थित बगाही पहाड़ी के निकट शनिवार की सुबह एक 10फिट लंबे अजगर सांप क़ो  ग्रामीणों  ने देखा, जिसके बाद उसे देखने और मारने के लिये बच्चे और ग्रामीणों क़ी भीड़  होड़ मचाने लगे। ग्रामीणों द्वारा  इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली जिसके बाद वजीरगंज थाना क़े  एसआई मणिकांत तिवारी मौके पर पहुंचे और वन विभाग के पदाधिकारी को इसकी सूचना दी। कुछ समय बाद वन  विभाग क़े पदाधिकारी  व कर्मचारी गण आये और अजगर को क़ो पकड़कर  बोरे में भरकर ले गये। ग्रामीणों के अनुसार अजगर की लम्बाई 10 फीट क़े करीब  थी। अजगर जैसे बड़े सांप का प्रजाति मिलने से पूनावा गाँव क़े ग्रामीण भयभीत हो गए  हैं।