72 घंटे का अखंड हरिकीर्तन 15 से

#परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज : मुख्यालय के बाल बाबा मठ परिसर में 72 घंटे का अखंड हरिकीर्तन होगा। मठाधीश बद्री नारायण दास जी महाराज ने बताया कि हरिकीर्तन की शुरुआत 15 जुलाई से होगी। उन्होंने बताया कि 72 घंटे के अखंड हरिकीर्तन की परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी है। जो हर साल गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होता है।