चार महीने में भी नहीं हुई अभियुक्त की गिरफ्तारी
– आठ अक्टूबर की मध्य रात्रि झोपड़ी में घुस दमाद ने मारी थी गोली
परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदौरा बिचला टोला में बेखौप बाइक सवार अपराधियों ने बीते वर्ष आठ अक्टूबर की मध्य रात्रि घर में सोये वृद्ध स्व. विश्व्नाथ दुबे के पुत्र संतोष दुबे उर्फ संतू को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था. घटना के संबंध मृतक की पत्नी तारामति देवी ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उन्होंने अपने ही गोतनी व दमाद पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा था कि रात्रि लगभग 11 बजे हमलोग पलानी में सोकर बातचीत कर रहे थे. तभी मेरी गोतनी स्व.अशोक दुबे की पत्नी पूनम कुंवर औऱ उनके सगे दमाद अमित कुमार आये तभी मेरी गोतनी ने अपने दामाद से कहा कि गोली मार दो तो उसने मेरे पति संतोष कुमार दुबे को सिर में गोली मार दिया और भाग निकले, लेकिन घटना के चार महीना बीतने के बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. मृतक के परिजन कई बार थाना व पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में गिरफ्तारी के लिए गुहार लगा चुके है. क्योंकि अभियुक्त कई बार परीजनो को केश उठाने के लिए डरा धमका रहे है. मृतक के परिजन दहशत के माहौल में जीने को विवश है. इस सम्बंध में थानाध्यक्ष रामविचार राम ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की गयी है, लेकिन फरार हो जा रहे है. जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी.
————–
मारपीट के अभियुक्त गिरफ्तार, जेल
परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन. चैनपुर ओपी थाना अंतर्गत चैनपुर बाजार से मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक वारंटी को धर दबोचा गया. इस मामले में चैनपुर ओपी थानाघ्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि चैनपुर निवासी रफीक खान के पुत्र मताली खां अपने ही पड़ोसियों पर जमीनी विवाद में जानलेवा हमला किया था. जिस पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. वह वारंट के बाद बिना बेल लिए घूम रहा था. सूचना मिलते ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया.
—————-
संशोधित,




Recent Comments