स्कूल के सामने गंदगी, छात्र परेशान
#परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज : अनुमंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय एंव उमाशंकर प्रसाद प्राथमिक विद्यालय के सामने गंदगी का अंबार लगा रहता है। विद्यालय परिसर में प्राथमिक, माध्यमिक, कन्या हाईस्कूल कक्षाएं संचालित होती हैं। इससे यहां प्रतिदिन सैकड़ों बच्चों को आना जाना पड़ता है। लेकिन स्कूल गेट के पास गंदगी होने से बच्चों को निकलने में काफी परेशानी होती है। स्कूल के आस पास रहने वाले लोग ही स्कूल के सामने कचरा डालते हैं। गंदगी और बदबू से बच्चों को स्कूल में बैठने तक में दिक्कत आती है। खासबात यह है कि स्कूल प्रबंधन गंदगी की सफाई के लिए कई बार नगर पंचायत से शिकायत कर चुकी है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि इन लोगों को यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिस जगह रह रहे हैं, उसे स्वचछ रखें। उक्त जगह पर गंदगी न फैलायें। यदि गंदगी फैलाते हैं तो उनपर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments