
मढ़ौरा/सारण:आज दिनांक 28 मई 2020 ग्राम पंचायत राज सलिमापुर प्रखंड मढ़ौरा सारण के वार्ड नंबर एक से कोरोना महामारी में राज्य सरकार द्वारा घोषित हर परिवार को मास्क और साबुन फ्री में वितरण करने की घोषणा की शुरुआत प्रभारी मुखिया सुरेंद्र मांझी एवं वार्ड सदस्य की सदस्यता एवं उपसरपंच दूधनाथ साह एवं आशा कार्यकर्ता की मौजूदगी में घर घर जाकर के लोगों को मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया इस मौके पर विभिन्न परिवारों को मास्क और साबुन दी गई और हर किसी को मास्क पहनने एवं साबुन से हाथ धोने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया गया इस अवसर पर वार्ड सदस्य संजय सिंह, प्रभात कुमार सिंह एवं वार्ड सदस्य एक के वार्ड सदस्य भी उपस्थित थे इसके साथ ही पंचायत स्तर पर स्नेटराईज का भी छिड़काव कराया जा रहा है पंचायत स्तर पर यह दूसरी बार मास्क की वितरण के साथ स्नेटराईज का छिड़काव किया जा रहा है,




Recent Comments