
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव में गुरुवार को अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने सड़क किनारे खड़े वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। घायल कर्ण कुदरिया गांव निवासी स्व पलटन तिवारी के पुत्र धनई तिवारी है। मामले में परिजनों ने बताया कि गांव में ही अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने वृद्ध को धक्का मार दिया जिसमें वे घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मोटरसाइकिल चला रहा युवक के भी मामूली रूप से घायल होने की सूचना हैं जिसका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।




Recent Comments