आपसी विवाद को ले दो पक्ष भिड़े, तीन घायल
#परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा : जीबी नगर थानाक्षेत्र के डुमरा गांव में गुरुवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कलावती देवी, प्रेमी देवी और जवाहर साह शामिल है। घटना के संबंध में बताया जाता
है कि गुरुवार की सुबह जवाहर साह और किशोर साह के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के कलावती देवी, प्रेमी देवी और जवाहर साह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल कलावती देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर गांव के ही किशोर साह, शैलेश साह, अमर साह, रवींद्र साह, मराछी देवी, रीना देवी सुमन देवी व गुड़िया देवी को नामजद करते हुए घर में घुस कर छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया की मारपीट की घटना हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।
…………………………………..




Recent Comments