दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला मे आज भारत बन्द पूर्ण रूप से सफल रहा। नगर के ब्यस्तम लाल बाजार के जोड़ा शिवाला मन्दिर परिसर से 33 बिभिन्न संग़ठनो द्वारा दलित उत्पीड़न अधिनियम में बदलाव को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में शांतिपूर्ण भारत बन्द करने के आह्वान किया गया था जिसमे भारी संख्या में समर्थक इकठ्ठा होकर नगर के बिभिन्न चौक चौराहे होते हुये जुलुस को लेकर शान्तिपूर्ण तरीके से मार्च करते हुए समाहरणालय पहुचे वहा केंद्र सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए।सरकार विरोधी नारे लगाते हुए बेतिया रेलवेस्टेशन चौराहे पर एकत्रित होकर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। रेलवेस्टेशन पहुच कर चम्पारण एक्सप्रेस को रोककर अपनी एकजुटता का परिचय दिया व सरकार से इस संसोधन को निरस्त कर सर्वोच्चय न्यायलय द्वारा दिये गये आदेश को जायज ठहराया। मिली जानकारी में बेतिया सहित पुरे जिला मेंभारत बन्द शांतिपूर्ण रहा । एस सी/एस टी अधिनियम के तहत सर्वोच्चय न्यायलय द्वारा दिए गये ब्यवस्था लागु हो नहीं तो हमारी आन्दोलन और भविष्य में उग्र होगी हम गैर दलित संगठन अपनी चट्टानी एकता से सरकार को बता देंगे। जब तक सर्वोच्चय न्यायलय द्वारा दिया गया आदेश को लागु नहीं किया जायेगा तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ही नारों का धज्जियां उड़ा रहे हैं।





Recent Comments