एकमा पीएचसी के बहुरेंगे दिन, पुराने भवन में खुलेगा आयुष क्लिनिक
आयुष क्लिनिक में मरीजों का होगा आयुर्वेदिक उपचार

दैनिक खोज खबर, एकमा
एकमा प्रखंड वासियों के लिए अच्छी खबर है। एकमा मांझी रोड पर अवस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष क्लिनिक खोला जाएगा।
आयुष मंत्रालय द्वारा सारण जिला के कई प्रखंड में आयुष क्लिनिक खोला जाना है। इस लिस्ट में एकमा का भी नाम है।
आयुष क्लीनिक में आयुष चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे व यहाँ मरीजों का आयुर्वेदिक उपचार किया जाएगा।

आयुष क्लिनिक खोले जाने के लिए एकमा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साजन कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन को आयुष चिकित्सालय को हैंड ओवर कर दिया।
इस दौरान एकमा प्रखंड के स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments