एसडीओ के आदेश पर 62 परिवारों की खुशी लौटी
लौरिया संवाददाता प्रफुल्ल तिवारी की रिपोर्ट :-अनुमंडल पदाधिकारी चंदन चौहान के आदेश पर तेलपुर में 62 घरों के निकासी के पानी को अवरुद्ध करने वाले अमर महतो के घर को हटाकर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया l गुरुवार को C O महेश पाठक के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष अरुण कुमार लौरिया थाना की पुलिस के साथ जिला से महिला पुरुष पुलिस ने अतिक्रमण मुक्त कराया l पुलिस की धमक पड़ते ही अमर महतो की घिग्घी बंद हो गई l क्योंकि श्री महतो अपनी दबंगई व हठधर्मिता के बल पर 2 वर्षों से भी अधिक दिनों से चले आ रहे करीब 4 डिसमिल गैरमजरूआ जमीन पर अपना कब्जा कुछ वर्ष पूर्व कर लिया था l
साथ ही गांव से निकले नाले पर मिटटी भरकर उस को अवरुद्ध कर दिया था l जिससे 62 घरों से निकलने वाला नाला का पानी का निकासी अवरुद्ध हो गया था l इधर गांव के गैसुलआलम के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने श्री महतो के खिलाफ एसडीओ भूमि उपसमाहर्ता इश्तियाक अंसारी को नाला व गैरमजरूआ जमीन पर अतिक्रमण को मुक्त करने का आवेदन दिया था l इधर जांच में सत्यता पाए जाने पर एसडीओ ने सीओ को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया था l सी ओ महेश पाठक थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सीआई जय प्रकाश प्रकाश आदि के साथ अतिक्रमण मुक्त कराई l वही c o पर आरोप था कि 3 माह से अतिक्रमण मुक्त कराने में रुचि नहीं ले रहे थेl




Recent Comments