◆ बिना बैंड बाजा बिना बरात की मंदिर में हुई शादी संपन्न

भेल्दी(सारण)। भेल्दी थाना क्षेत्र के मदारपुर में एक अनोखा शादी देखने को मिली शादी में ना बैंड बाजा था, ना बारात।युगल जोड़ी में पिछले कुछ महीनों से प्रेम चल रही थी।परन्तु परिजन शादी को तैयार जिसके बाद छपरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामकोलवा निवासी बीरू सिंह की पुत्री रितु कुमारी और मदारपुर का राजेश कुमार सिंह दोनों सरपंच और मुखिया से अपनी मर्जी से शादी करने के लिए गुहार लगाई जिस पर सरपंच सुमित्रा देवी और मुखिया सोनी कुमारी ने दोनों के परिजनों को राजी कराया और गोसी छपरा गांव के दुर्गा मंदिर में दोनों की शादी समारोह शुरू हुई। इसकी पूरी खर्च मुखिया पति उमेश सिंह ने उठाई।रितु राकेश के भाई की साली रिश्ते में लगती हैं।दोनो भाइयों की शादी पहले ही दो बहनों से हुई थी, अब ये तीसरी बहन की शादी राजेश से हुई।महिला मांगलिक गीत गाकर विवाह को सम्पन्न कराया। बिन लग्न की शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। सभी दूल्हा-दुल्हन की एक झलक देखने को लालायित थे। अनोखी शादी होने से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मौके पर मुखिया पति उमेश सिंह रामनरेश तिवारी सरोज तिवारी अखिलेश सिंह व अन्य थे।