बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने प्रदर्शनी में बनाया चन्द्रयान 2 व आकाश मिसाइल

दैनिक खोज खबर, एकमा
एकमा प्रखंड क्षेत्र के रसूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले जमनपुरा बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद कोचिंग सेंटर में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा प्रदर्शनी लगाया गया।

इस प्रदर्शनी में बच्चों ने प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने हेतु कागज द्वारा कई वस्तुओं को बनाया था। प्रदर्शनी में शामिल बच्चों ने लोगो से प्लास्टिक उपयोग न करने का आवाह्न किया। बच्चों ने अपने प्रदर्शनी में चंद्रयान 2 व आकाश मिसाइल का भी निर्माण किया था जिसे दर्शको ने खूब सराहा।

प्रदर्शनी में टॉप 10 बच्चों को संचालक आनंद कुमार और समाजसेवक चंदन कुमार दुबे द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षक बलिराम दूबे, सुधीर यादव भी मौजूद थे।





Recent Comments