बाइक सवार कों पिकअप ने मारी ठोकर , जख्मी कों लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

मांझी(सारण)। शादी का कार्ड बांट कर बाइक से घर लौट रहे व्यक्ति को पिकअप ने धक्का मार दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। आस पास के ग्रामीणों ने उसे तत्काल पीएचसी पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने उसे चिंताजनक स्थिति में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति रिविलगंज थाना क्षेत्र के विजय राय के टोला निवासी भागवत सिंह का पुत्र रमाशंकर सिंह बताया जाता है।घटना मांझी-ताजपुर मार्ग पर घोरहट गांव के समीप की बतायी जा रही हैं।




Recent Comments