
स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मुखिया की मनी पुण्यतिथि
मांझी (सारण)। स्थानीय हरदेव यादव बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मुखिया स्व हरदेव यादव की पुण्य तिथि मनाई गई। वक्ताओं ने उनके सहज जीवन को वर्तमान परिवेश में अनुकरणीय बताया। उपस्थित गणमान्य लोगों ने स्व यादव की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। समारोह को युवा नेता ई सौरभ सन्नी राजू दास मनोज कुमार सिंह राज किशोर यादव नागेंद्र ठाकुर आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रंजन शर्मा ने किया।




Recent Comments