
छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास शिक्षकों का मूल दायित्व है-सीग्रीवाल
मांझी(सारण)। छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास शिक्षकों का मूल दायित्व है। तथा शिक्षित समाज से ही राष्ट्र का नव निर्माण सम्भव है। मां सरस्वती विद्या मंदिर के बारहवे वार्षिकोत्सव को सम्बोधित करते हुए महाराज गंज के सांसद जनार्दन ने यह बातें कहीं। इससे पहले अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सांसद ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उदघाटन किया। समारोह में विद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राओं ने गीत नृत्य नाटक एकांकी व भाषण से जबर्दस्त धमाल मचाया। समारोह को पूर्व मिसेज इंडिया अनिता सिंह लोजपा नेता केशव सिंह जिला पार्षद विजय प्रताप उर्फ चुन्नू सिंह भाजपा नेता शारदानंद सिंह राय बहादुर सिंह आदित्य सिंह पंकज सिंह मनोज प्रसाद तथा बबलू शर्मा आदि ने सम्बोधित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश गिरी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। संचालन प्रभाकर शर्मा तथा अध्यक्षता अमरनाथ तिवारी ने किया।




Recent Comments