
पानापुर(सारण)कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने शख्स रुख अपनाते हुए मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पानापुर बाजार के दुकानदारों को शख्त चेतावनी दी । एसआई बच्ची देवी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को पानापुर बाजार के दुकानदारों को मास्क लगाने की चेतावनी देते हुए आगाह किया कि ऐसा नही करने पर उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बाजार में घूम घूम कर दुकानदारों को मास्क का प्रयोग करने को कहा । मालूम हो कि थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में 50 वर्षीय एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद स्थानीय प्रशासन इस मामले को लेकर सजग है ।




Recent Comments