
छपरा। सारण जिले में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग स्थित एक मकान में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त कि मकान जमींदोज हो गया। प्राप्त सूचना अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उक्त घटना दिन में करीब 10:00 बजे के बाद शुरू हुई जो रुक-रुक के रुक रुक के मकान में धमाके होते रहे और यह धमाका करीब 1:00 बजे तक चलता रहा । जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन को मिली अफरा-तफरी में प्रशासन ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जिसमें बचाव तथा राहत का कार्य प्रारंभ हुआ। निकटवर्ती विभिन्न थाना की पुलिस पहुंची तथा जिले से वरीय प्रशासनिक तथा पुलिस पदाधिकारियों का जमावड़ा हो गया। बचाव और राहत कार्य समाचार प्रेषण तक जारी है इस बाबत बताया गया है कि अभी तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है तथा घायलों की संख्या के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। छपरा मढौरा पथ पर एम्बुलेंसों ताता लगा हुआ है प्रशासन की तरफ से एंबुलेंस दौड़ रहे हैं तथा घायलों को इलाज कराने के लिए जल्दी से जल्दी सदर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त मकान खोदाई बाग निवासी रियाजुद्दीन का बताया जाता है।समाचार प्रेषण तक बचाव एवं राहत कार्य जारी था।प्रशासनिक स्तर पर 4 मौत की पुष्टि हुई है।




Recent Comments