बेतिया – गौनाहा:– *एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा गांव से सेशन कोर्ट के आदेश पर एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि सेशन कोर्ट के आदेश पर परसा निवासी नरेश पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । उन्होंने आगे बताया कि सेशन कोर्ट के द्वारा गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था । जिसके आलोक में वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।