
छपरा। जिले के मांझी प्रखंड के बरवा दाउदपुर गांव के आलोक कुमार सिंह ने सीबीएसई के दसवीं बोर्ड परीक्षा में 96.4% अंक लाकर अपने गांव का नाम रौशन किया है। पटना शहर में रहकर पढ़ाई करने वाला आलोक कुमार सिंह का पैतृक घर मांझी प्रखंड के बरवा गांव में है।आलोक कुमार सिंह बरवा गांव निवासी दशरथ सिंह के प्रपौत्र व रिटायर्ड आर्मी मैन धनंजय कुमार सिंह व नीतू सिंह के पुत्र है।आलोक के दसवीं में 96.4% अंक प्राप्त करने पर विद्यालय सहित अपने परिवार व शुभेच्छुओं ने हर्ष जताया है और आलोक के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।आलोक के दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उसके ननिहाल धर्मपुरा गांव में भी खुशी है।आलोक के नाना रण विजय सिंह, संजय सिंह, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, मुरारी सिंह व मामा अभिषेक सिंह टिंकू, अभिवाश सिंह मिंकू और अनूप विजय सिंह इंकु ने भी खुशी जताया और भविष्य की शुभकामनाएं दी है।




Recent Comments