एकमा पावर सब स्टेशन में आक्रोशित लोगों ने किया तोड़फोड़, कर्मियों को जमकर पीटा
दैनिक खोज खबर डेस्क
एकमा पावर सब स्टेशन में बीती रात लचर विद्युत आपूर्ति से आक्रोशित लोगों ने पावर सब स्टेशन में जमकर तोड़फोड़ किया व कर्मियों के साथ जमकर मारपीट भी की।

बताया जाता है कि 50 से अधिक लोग एकमा पावर सब स्टेशन में घुस गए व ड्यूटी पर कार्यरत दो व्यक्तियों से मारपीट की। एक कर्मी को लोगो ने चाकू भी मार दिया जिसका उपचार सदर अस्पताल में किया गया।
स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में लगी है जबकि एकमा पावर सब स्टेशन के कर्मी दहशत में काम कर रहे हैं।