मृतक के परिजनों से मिले भाजपा नेता मनोज, संवेदना जता दिया हरसंभव मदद का भरोसा
मढ़ौरा/सारण . मंगलवार को मुबारकपुर गांव पहुंच भाजपा नेता मनोज सिंह ने मृतक बलिराम साह के परिजनों से मिल स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी की ओर से गहरी संवेदना जताया.साथ ही मृतक के पिता अमरनाथ साह व भाई राजन को ढाढ़स दे हरसंभव मदद का भरोसा दिया.भाजपा नेता श्री सिंह ने मृतक के पिता श्री अमरनाथ साह को अफवाह पर ध्यान नहीं देने और इस दुःख की घड़ी में संयम से काम करने का सलाह दिया.मालूम हो की शनिवार देर शाम गांव में ही मामूली विवाद को लेकर अमर नाथ साह के पुत्र 35 वर्षीय बलराम साह की चाकू गोद हत्या कर दी गयीं थी.उसके बाद रविवार को उग्र लोगों ने आरोपित के घऱ आगजनी कर संपति का नुकसान पहुचाया.जिसकों लेकर दोनों तरफ से प्राथमिकी हुयीं हैं.जिसमें पुलिस ने हत्यारोपी दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं.इस मौके पर भाजपा के ललन जयसवाल, दीपक कुमार सिंह,सुजीत सिंह, हेमनारायन सिंह, मिठू महतो, लाल साहेब, उजवला सिंह, अरविंद सिंह सहित एक दर्जन से भी अधिक लोग थे।