
आर.एस.ए. के द्वारा जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन
छपरा : आर.एस.ए. के द्वारा जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन नगर पालिका चौक पर किया गया। संगठन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सह कॉउंसिल मेंबर अर्पित राज गोलू ने पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 16 -18 का नामांकन में अभी तक फर्स्ट लिस्ट केवल 20 प्रतिशत ही हुआ है 80% सीट खाली है।माननीय कुलपति जी की मांशा है कि यहां के छात्रों को उच्च शिक्षा से वंचित करने का इसलिए द्वितीय सूची का प्रकाशन नहीं किया जा रहा है।सेकेण्ड लिस्ट का प्रकाशन तुरन्त हो । स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर(2015-17)एवं चतुर्थ सेमेस्टर (2014-16)के छात्रों को प्रत्येक पेपर में 20 20 प्रश्न दिया जाए और उसी प्रश्नों से परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएं। क्योंकि इन छात्रों का वर्ग संचालन नहीं हुआ है।छात्र भी कदाचार करने से बचेंगे। 20 -20 प्रश्न देकर स्पेशल क्लास चलाया जाए ।स्नातक तृतीय खंड (२०14-17)का जो परीक्षा फॉर्म भरने का डेट निकला है उसमें कई खामियां हैं ,पहले उस सत्र के छात्रों का पंजीयन प्रपत्र महाविद्यालय में भेजा जाए पंजीयन शाखा को निर्देशित किया जाय ।अन्यथा बाद में एडमिट कार्ड इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं देगा कि पंजीयन प्रपत्र की छाया प्रति नहीं लगा है। इसलिए पहले छात्रों को पंजीयन प्रपत्र उपलब्ध कराएं जाए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम जयपाल महाविद्यालय छात्र संघ के संयुक्त सचिव पूनम कुमारी, ऋषि राज सिंह ,आदित्य ओझा, गुड्डा सिंह, परमेंद्र कुमार सिंह, परमजीत कुमार सिंह ,राजकुमार सिंह ,चुनमुन रजक समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments