बंदी कराने वाले राजनीतिक दल को आम जनता नकार चुकी है : मनीष

◆21 दिसम्बर को तरैया में एनआरसी और सीएबी के समर्थन में निकलेगा स्वागत जुलूस

तरैया(सारण)।19.12.2019

गवन्द्री हाई स्कूल के खेल मैदान में गुरुवार को क्षेत्र के युवाओं की एक बैठक अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार मनीष की अध्यक्षता में हुई।जिसमें युवाओं की टीम ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 21 दिसम्बर को तरैया में एनआरसी और सीएबी के समर्थन में स्वागत जुलूस निकलेगा और बिहार बन्द का विरोध किया जायेगा।अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएबी और एनआरसी बिल के विपक्ष में 3 दिन के लिए जो बंदी कराई जा रही है वो ना जनहित का कार्य है और न ही राष्ट्र हित में है। बंदी कराने वाले राजनीतिक दल को आम जनता नकार चुकी है ।इनको ना राष्ट्रहित से मतलब है और न ही जनहित से ये विभिन्न तरह से लोगों को गुमराह कर रहे है। बिल के विपक्ष में बोलने के लिए इनके पास कोई सटीक शब्द नहीं है तो ये लोग जनता में झूठा भ्रम फैला रहे है।अब ये लोग जनता को मूर्ख समझने की भूल कर रहे है।बन्दी करने वाले नेताओं को हिंदू समाज नकार चुका है तो अब यह मुस्लिम समाज मे अपना वजूद तलाश रहे है। इनको तो शर्म आनी चाहिए और राजनीतिक संन्यास ले लेना चाहिए जिस मुस्लिम समाज में अपना वजूद तलाश रहे है वह भी अब इन्हें नकार रही है।बिहार के सेकुलर नेता और राजनीतिक दल उनको मालूम होना चाहिए कि मुस्लिम समाज भी उनको नकार चुका है।ये लोग एनआरसी एवं सीएबी बिल के माध्यम से अपना चेहरा और राजनीतिक दल को पुनः जीवित करना चाहते है। जिसको दोनों समुदाय के लोग भली-भांति समझ रहे है। और इनके मंसूबे पर पानी फिर जाएगी इनका यह ढकोसला कोई रंग नहीं दिखाएगा यह लोग देश में दंगा फसाद और देश को बांटने का प्रयास कर रहे है इनके ऊपर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।जब मुस्लिम समुदाय को और उसके धर्मगुरु को इस बिल से कोई आपत्ति नही है तो आखिर इनको इस बात का तूल देने और बंदी करने का क्या मतलब निकलता है।इनलोगों का बंदी पूर्णतः असफल होगा।ये लोग बन्दी के नाम पर गुंडागर्दी और सरकारी सम्पत्ति की क्षति कर रहे है।हमलोग तरैया में इसे कभी सफल नहीं होने देंगे।बैठक में प्रो.ज्वाला प्रसाद,पवन प्रताप सिंह,अंकित सिंह,उदय कुमार,अनूप कुमार,रवि कुमार,सोनू कुमार,धनंजय कुमार,रतेश सिंह,सन्तु कुमार,मुकुल सिंह व अन्य मौजूद थे।