समस्तीपुर:आईपीएल के तर्ज पर क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
# मैच प्रखंड के अलग – अलग गांव के मैदान होंगे आयोजित

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
विभूतिपुर : विभूतिपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मानाराय टोल के समीप स्थित खेल मैदान में रविवार को आईपीएल की तर्ज पर कुशल युवा प्रीमियर लीग 2018 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर ने की।

मौके पर राजद जिला महासचिव श्याम किशोर कुशवाहा, सामाजिक संस्था दूर देहात के सचिव प्रभु नारायण झा, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राजा राम महतो, विनय भूषण, अजय कुमार, पिन्टु कुमार, नरेन्द्र पंडित, मनोज कुमार, महेश कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।आयोजक मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक बताते चलें कि इस टूर्नामेंट का प्रत्येक मैच प्रखंड के अलग – अलग मैदान पर आयोजित होंगे।क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाले अलग – अलग टीम के खिलाड़ियों के जर्सी भी भिन्न होंगे।