प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में खुशी

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा बेतिया के सांसद डॉ. संजय जायसवाल को भाजपा के बिहार प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर
भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल को भी बधाई देते हुए कहा है कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। बधाई देेने वालों में बड़हरिया मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, महासचिव सुदीश सिंह, अनुरंजन मिश्रा, डॉ. अनिल गिरि, उमाशंकर साह, सुरेश कुमार साह, सच्चिदानंद गिरि, राजेश शर्मा, पूर्व मुखिया सुनील कुमार चंदेल, लालबाबू प्रसाद, मनोज कुशवाहा, जितेंद्र पटेल, प्रकाश सोनी, भारती सिंह आदि शामिल हैं। वहीं भगवानपुर से सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अवधेश कुमार पांडेय, पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडेय, भाजयुमो जिला मंत्री प्रफुल्ल राज पांडेय, पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष जयंती देवी, त्रिलोकी श्रीवास्तव, विजय शंकर पांडेय, दारा सिंह, अनुज पांडेय, अर्चना सिंह आदि शामिल हैं जबकि मैरवा में पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद के प्रतिनिधि सह भाजपा नेता उमेश कुमार सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रमेश कुमार सिंह, मुखिया पिंकी देवी, निशांत कुमार, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।