बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे हथियारबंद अपराधी, पुलिस के बिछाये जाल में अबतक चार गिरफ्तार

✍️शुभम कुमार/गोपालगंज:- सिधवलिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि,हथियार से लैस बाइक सवार बदमाश बड़े घटना को अंजाम देने जा रहे हैं,सूचना के आधार पर सिधवलिया थाना अध्यक्ष सुमन कुमार मिश्रा ने बिछाया जाल, गाजा, हथियार कारतूस के साथ चार को किया गिरफ्तार,सिधवलिया थाने के पुलिस ने मंगलवार की देर रात एनएच 28 बरहीमा के पास।
पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया

किस कांड को अंजाम देने के फिराक में थे अपराधी एक नजर यहां भी

अब तक स्थानीय पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान यह पता चला कि लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे अपराधी, उनके पास से लोडेड पिस्टल, 7 जिन्दा कारतूस, गांजा सहित चोरी का दो बाइक पुलिस ने बरामद की, गिरफ्तार हथियारबंद अपराधी सिवान जिले के नवीगंज थाना क्षेत्र का इरफान अली बसंतपुर थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी अनूप कुमार सिंह,,गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना के खैराआजम गांव का मंजीत कुमार सिंह, थावे थाना क्षेत्र के,रंजीत कुमार उर्फ छोटू के पास से स्थानीय पुलिस ने चोरी की दो बाईके जप्त की है

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

थाना अध्यक्ष सुमन कुमार मिश्रा ने बताया कि, गिरफ्तार व्यक्तियों से काफी देर तक पूछताछ की गई, इसकी सूचना जिला एसपी मनोज तिवारी को दी गई, कुछ अहम सुराग इन अपराधियों के पास से मिले हैं, पुलिस इनके नेटवर्क को खंगाल रही है,
लेकिन एक बात तो साफ है कि गोपालगंज एसपी मनोज तिवारी ने जब से गोपालगंज एसपी का नया पदभार संभाला है तबसे गोपालगंज पुलिस पूरी तरह एक्शन में है इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता चाहे वह गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र का पुरानी चौक का मामला हो या गोपालपुर थाना क्षेत्र के तारा नरहवा गांव मवेशी डॉक्टर हत्याकांड का मामला हो गोपालगंज एसपी ने 12 घंटे के अंदर इन दो मामलों में हत्यारों को हवालात तक पहुंचाने में गोपालगंज एसपी पूरी तरह सक्षम रहे हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में बहुत हद तक अपराध पर नकेल कसने में गोपालगंज एसपी सफल साबित हुवे है।