गर्भवती महिला की मौत
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय के पश्चिमी पंचायत में एक गर्भवती महिला की शनिवार को इलाज के अभाव में मौत हो गई। मृतका थानाक्षेत्र के पश्चिमी पंचायत निवासी बलिंदर राम की पत्नी सुभावती देवी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बलिंदर राम की पत्नी सुभावती देवी काे सात माह का गर्भ था। शुक्रवार को जब उसकी तबीयत खराब हुई, तो परिजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। वहीं चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण परिजन उसे पीएमसीएच न ले जाकर शनिवार की सुबह पुन: गुठनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराएं। कुछ स्थानीय लोगों ने सिविल सर्जन से आग्रह कर पुन: उसको सदर अस्पताल भिजवाया। इलाज के लिए इधर से उधर भागने आैर बेहतर इलाज नहीं मिलने के कारण शनिवार की शाम उसकी मौत हो गई।




Recent Comments