बनियापुर (सारण) सहाजितपुर थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गाव में बीती रात एक शराबी पति ने शराब के नशे अपनी पत्नी को कुदाल से काटकर हत्या कर दिया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात्रि में पति पत्नी में आपसी विवाद हो गया।जिस विवाद में पति अमीरुल्लाह अंसारी ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी सैरुन बीबी को कुदाल से गर्दन पर वार कर दिया जिसके बाद घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी।जिसके बाद घर में अफरा तफरी मच गयी।जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा घटना की सुचना स्थानीय पुलिस को दी।जिस घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटम के लिए छपरा भेज दिया।पुलिस ने त्वरित करवाई करते हत्यारा पति को गिरफ्तार कर लिया।वही घटना के संबंध में यह भी बताया जाता है कि घटना की रात पड़ोस में छथियार का आयोजन था जिसमे डीजे के साथ शराब जमकर चला था जिसमे शराबी पति ने भी जमकर शराब पी रखा था जिसके बाद देर रात्रि के 3 बजे पत्नी से विवाद कर घटना को अंजाम दे दिया।मृतक के एक पुत्र और दो पुत्री भी है।जिस्म 12 वर्षीय पुत्र सलीम अंसारी ने बताया है कि अब्बा ने माँ को कुदाल से काटकर हत्या कर दिया है।हालांकि पाँच दिन पूर्व में भी पति पत्नी के विवाद का मृतक के मायके वाले आकर पंचायत किया था।