सारण :गड़खा में शिक्षकों का एकदिवसीय धरना

मुरारी बाबा सारण गड़खा: बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने समान काम समान वेतन व अन्य मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना दिया।

नेतृत्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने किया। धरनार्थी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत समान काम के बदले समान वेतन, सेवा शर्त, ऐच्छिक स्थानांतरण, राज्यकर्मी का दर्जा, स्नातक ग्रेड में समायोजन, टीईटी व दक्षता प्राप्त शिक्षकों की वेतन वृद्धि, अनट्रेंड शिक्षकों को ट्रेनिंग और 1 जुलाई 2015 से लाभ दिए जाने आदि की मांग कर रहे थे।

धरना को रंजीत कुमार सिंह,प्रखण्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, रामानुज सिंह, सचिव रविशंकर प्रसाद, रंजीत सिंह, निर्मल कुमार सिंह, रवि कुमार, दिलीप कश्यप, देवेश उपाध्याय, अनिल द्विवेदी, महेश सिंह, प्रदीप कुमार, नंदकिशोर भगत राजेश रौशन व अन्य ने संबोधित किया।