गड़बड़ी की शिकायत की जांच
मैरवा (सिवान) : मैरवा प्रखंड के बभनौली पंचायत के वार्ड 6 में शिक्षा स्वयं सेवक पद के लिए किए गए सर्वे रिपोर्ट में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत की जांच डीपीओ माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता अमरेंद्र कुमार मिश्रा शनिवार को की। वे बभनौली पंचायत के कैथवली वार्ड संख्या 6 में जाकर सर्वे से संबंधित पूछताछ ग्रामीणों से की। बता दें कि पूर्व में किए गए सर्वेे रिपोर्ट पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बभनौली पंचायत के कैथवली निवासी गुड्डू परवेज की पत्नी शकीला खातून ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी।




Recent Comments