पूर्वी चम्पारण : डिजिटल इंडिया का सच बया कर रहा उप डाकघर मलाही

ऐसा उप डाकघर जहाँ निकासी फाॅर्म जमा करने के पाँच से सात रोज बाद मिलता है रूपया

✍विकाश कुमार राय ब्यूरो प्रमुख “दैनिक खोज खबर” (पू.च) बिहार:-अरेराज अनुमंडल क्षेत्र के मलाही मे स्थित उप डाकघर मलाही मे खताधारियो को खाते से रूपए निकालने मे काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
लिंक नहीं रहने की बात बता कर खताधारियो को गुमराह किया जाता है निकासी फाॅर्म जमा करने के पाँच से सात रोज बाद खताधारियो को उनके खाते से निकाली गई राशी दिया जाता है।

उप डाकघर मलाही की स्थिति ब्याॅ कर रहा है डिजिटल इंडिया का सच कि किस तरह खाताधारियो को रूपए निकालने मे करना पड रहा है परेशानियों का सामना।