पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
हनुमान चीनी मिल मोतिहारी श्रमिक संघ के मंत्री नरेश कुमार बरसों से बकाये मजदूरों के वेतन और मिल पर किसानों के बकाये के भुगतान के लिए चलाये जा रहे आंदोलन पर चीनी मिल मालिक और बिहार सरकार की अनदेखी से क्षुब्ध होकर मिल गेट पर आत्म हत्या करने की सूचना के बाद भी मिल प्रबंधन व स्थानीय प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना उनके मौत का कारण है ।जबकि एक मजदूर पी एम सी एच पटना में जीवन व मौत से जूझ रहा है ।फिर भी बिहार सरकार की चीनी परस्ती ख़त्म नहीं हो रही है.
       इस हृदय विदारक घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ मांग करता है कि पटना में इलाजरत मजदूर कि जान बचाया जाय ,मिल प्रबंधन पर नरेश कुमार की हत्या का मुकदमा किया जाय तथा उनके परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा दिया जाय ,सभी मजदूरों के बकाये तथा किसानों के बकाये  का अविलम्ब भुगतान किया जाय ।