सीवान स्टेशन पर विभिन्न कार्यों के सम्पादन हेतु 04 एवं 05 जुलाई को ट्रैफिक एवं पावर ब्लाक के कारण कई गाड़ियों का संचलन निरस्त

गोरखपुर 02 जुलाई, 2019 : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के सीवान स्टेशन पर विभिन्न कार्यों के सम्पादन हेतु 04 एवं 05 जुलाई,2019 को ट्रैफिक एवं पावर ब्लाक प्रदान किया जायेगा। फलस्वरूप निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत होगा –
*निरस्तीकरण – (04 जुलाई,2019 को)*
– 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस का संचलन 04 जुलाई,2019 को निरस्त रहेगा ।
– 55169/55170 दुरौंधा-सीवान-दुरौंधा सवारी गाड़ी का संचलन 04 जुलाई,2019 को निरस्त रहेगा।

*शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन- (04 जुलाई,2019 को)*
– 04 जुलाई,2019 को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 55012 गोरखपुर-सीवान सवारी गाड़ी भटनी में शार्ट टर्मिनेट होगी ।
– 04 जुलाई,2019 को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 75012 गोरखपुर-सीवान डेमू गाड़ी थावे में शार्ट टर्मिनेट होगी ।
– 04 जुलाई,2019 को सीवान से प्रस्थान करने वाली 75009 सीवान-कप्तानगंज डेमू गाड़ी थावे से शार्ट ओरिजिनेट होगी ।
– 04 जुलाई,2019 को समस्तीपुर से प्रस्थान करने वाली 55021 समस्तीपुर-सीवान सवारी गाड़ी छपरा में शार्ट टर्मिनेट होगी ।
निरस्तीकरण – (05 जुलाई,2019 को)
– 55075/55076 सीवान-गोरखपुर-सीवान सवारी गाड़ी 05 जुलाई,2019 को निरस्त रहेगी ।
– 55077/55078 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर सवारी गाड़ी 05 जुलाई,2019 को निरस्त रहेगी ।
– 55169/55170 दुरौंधा-सीवान-दुरौंधा सवारी गाड़ी 05 जुलाई,2019 को निरस्त रहेगी ।
– 55010 भटनी-छपरा सवारी गाड़ी 05 जुलाई,2019 को निरस्त रहेगी ।
*शार्ट ओरिजिनेशन -(05 जुलाई,2019 को)*
– 05 जुलाई,2019 को सीवान से प्रस्थान करने वाली 55011 सीवान-गोरखपुर सवारी गाड़ी भटनी से शार्ट ओरिजिनेट होगी ।
– 05 जुलाई,2019 को सीवान से प्रस्थान करने वाली 55022 सीवान-समस्तीपुर सवारी गाड़ी से छपरा से शार्ट ओरिजिनेट होगी ।
– 05 जुलाई,2019 को छपरा से प्रस्थान करने वाली 55019 छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी भटनी से शार्ट ओरिजिनेट होगी ।

उक्त आशय की जानकारी जन सम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।